डैशंड छोटी टांगों और लम्बे शरीर वाला, जर्मनी का कुत्ता है। पालतू कुत्ते के रूप में काफी लोकप्रिय हैं; इन्हें मूलतः बिल बनाने वाले जानवरों के शिकार के लिये पाला गया था। तीन प्रकार के होते हैं: चिकने बालों वाले, तार जैसे बालों वाले, और लम्बे बालों वाले - सामान्य और छोटे, दोनों आकार के होते हैं। इन्हें वाइनर डॉग भी कहा जाता है।