पुर्तगाली पोडेंगो

पुर्तगाली पोडेंगो एक प्राचीन नस्ल है, जो रोम के लोगों के पास 2,000 साल से भी पहले थी। इनके बाल ऐंठे हुए, कान खड़े हुए, कुछ हद तक टेर्रियर से मिलते-जुलते होते हैं। ये छोटे जानवरों के शिकार में इस्तेमाल होते थे। शिकार के लिये, देखने व सूंघने, दोनों शक्तियों का उपयोग करते हैं।