एक लुप्तप्राय प्रजाति, लम्बा कछुआ (Indotestudo elongata) दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी एशिया का निवासी है। यह ऊष्णीय सरीसृप है, जो ठंडे स्थानों पर नहीं रह सकता। चीन व पूर्वी एशिया के भोजन-बाज़ार के लिये बड़े पैमाने पर पकड़े जाने के कारण संख्या में गिरावट आ रही है।