साइबेरियन हस्की

साइबेरियन हस्की स्पिट्ज़ प्रकार का कुत्ता है, जिसकी उत्पत्ति रूस में हुई, और इतिहास से ले कर आज तक, स्लेड खींचने के लिये इस्तेमाल होता है। इनका फर घना व दोहरा होता है, अधिकतर काली-सफेद या लाल-सफेद आकृतियाँ होती हैं, खड़े कान, और पीठ पर मुड़ी हुई पूंछ होती है। अधिकतर हसी कुत्तों की आंखों के चारों ओर रंगीन नक़ाब जैसे निशान होते हैं। आंखें भूरी, नीली या एकदम अलग ही रंग की हो सकती हैं।